प्रदेश में तीन चरणों में होंगे चुनाव, 14-15 जुलाई को आएंगे परिणाम

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
प्रदेश में तीन चरणों में होंगे चुनाव, 14-15 जुलाई को आएंगे परिणाम

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया है। आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि बारिश को देखते हुए पहले पंचायत के चुनाव कराए जा रहे है। चुनाव तीन चरणों में होंगे, पहले चरण की वोटिंग 25 जून, दूसरे चरण की वोटिंग 1 जुलाई और तीसरे चरण की वोटिंग 8 जुलाई को होगी। पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के परिणाम 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।  30 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। सूत्रों का कहना हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग 1 जून से पहले निकाय चुनाव का ऐलान भी देगा। 





तीन चरणों में होंगे चुनाव





पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। 8702 ग्राम पंचायत है। जिसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।





दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत के पद पर चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। जिसके लिए मतदान केंद्र 23988 बनाए गए हैं।





तीसरा चरण में 92 जनपद पंचायत के पद चुनाव होंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत की संख्या 6649 है। 20606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।





4.25 लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी





मध्य प्रदेश में कुल 3 करोड़ 93 लाख 78 हजार 502 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 02 लाख 30 हजार 95 है। वहीं महिला मतदाता 1 करोड़ 90 लाख 20 हजार 672 हैं। अन्य मतदाता 1044 हैं। प्रदेश में 71 हजार 645 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 4.25 लाख कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।





जमानत राशि





पंच का चुनाव लड़ने के लिए 400, सरपंच के लिए 2000, जनपद सदस्य के लिए 4000 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 8000 रुपए जमानत राशि रखी गई है।



Bhopal News भोपाल न्यूज Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश न्यूज Election Commission निर्वाचन आयोग Hindi News हिंदी न्यूज घोषणा Panchayat elections पंचायत चुनाव